मारुति वैन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, कार चालक घायल
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार टेलर ने मारुति वैन कार को टक्कर मार दिया, जिससे कार चालक गंभीर हो से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर वाराणसी से सोनभद्र जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन कार को अहरौरा से के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने धक्का मार दिया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शैलेन्द्र यादव एवं पायलट उमेश शर्मा ने घायल को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल का नाम पता मारुति वैन कार चालक सुनील पुत्र स्वर्गीय अवधेश (42), वर्ष निवासी बड़भुईली थाना अदलहाट बताया गया है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई रोड पर स्थित इमलिया चट्टी नहर पर मंगलवार की रात्रि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इमलियाचट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की की अहरौरा जमुई रोड स्थित इमलिया चट्टी नहर के पास जमुई से अहरौरा की तरफ जा रहे बाइक सवार कुसुमी शिवपुर थाना चुनार निवासी सुरेश पटेल पुत्र समथ पटेल (30) वर्षीय व भग्गू कुमार पुत्र सेवालाल (32) वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई जहां से ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
हनुमान मंदिर का ताला तोड़ चोर उठा ले गए चांदी का मुकुट व घंटा
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी अन्तर्गत अतरौली कला गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गेट में लगे सिकड़ को काटकर चोर मंगलवार की रात्रि चांदी का मुकुट व तीन घंटा उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची इमलिया चट्टी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी बुधवार को सुबह तब हुई, जब गांव के शिवकुमार सिंह जिनके पास मंदिर की ताली रहती है और साफ सफाई करते हैं भोर में मंदिर का ताला खोलने गए तो देखे की ताला खुला हुआ है। इसके बाद भोर में टहलने वाले सैकड़ों लोग मंदिर पर इकठ्ठा हो गए और लोगों ने इमलिया चट्टी पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी इमलियाचट्टी सुनील कुमार ने बताया की हनुमान मंदिर में चोरी की जानकारी मिली है, मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच की जा रही है। समाजसेवी सुरेश सिंह ने बताया की हनुमान मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ।घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।



