आईजी ने मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का किया आयोजन
• महानिदेशक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र के सुचारू संचालन हेतु जारी एसओपी के निर्देशों के बारे में किया प्रशिक्षित
फोटोसहित
मीरझापुर।
पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र “आर.पी.सिंह” द्वारा परिक्षेत्र के कतिपय पुलिस थानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र में पायी गई कमियों में गुणात्मक सुधार लाये जाने के उद्देश्य से परिक्षेत्र स्तर पर परिक्षेत्रीय नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन “मनीष कुमार मिश्रा” द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण/कार्यशाला में परिक्षेत्रीय कार्यालय के मिशन शक्ति के प्रभारी निरीक्षक विवेकानन्द उपाध्याय सहित जनपद मीरजापुर के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी व मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त 2-2 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिन्हें मिशन शक्ति केन्द्र का सुचारू रूप से संचालन कराये जाने हेतु पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी एसओपी में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी व कर्मियों को एसओपी में दिये गए निर्देशों का शत् प्रतिशत अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देश दिये गए। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी/कर्मचारीगण से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा उनका विधिवत् मार्गदर्शन किया गया।



