News

विधायक ने बूथों का भ्रमण कर एसआईआर फार्म की प्रगति का लिया जायजा

मीरजापुर।
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को विधानसभा मड़िहान मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर एसआईआर (SIR) फॉर्म भरवाने के कार्य की प्रगति का विस्तृत समीक्षा किया।

विधायक सर्वप्रथम मंडल राजगढ़ के बूथ सख्या 175, 176, 177, 178 खोराडीह पहुंचे, जहाँ उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए के साथ बैठकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य की जानकारी ली। इस दौरान बीएलओ द्वारा बताया गया कि इन सभी बूथो पर लगभग 100% कार्य पूरा हो चुका है।

इसके उपरांत माननीय विधायक जी स्वयं उपस्थित रहकर एसआईआर फॉर्म भरवाए। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि जो मतदाता अभी तक अपना SIR फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे शीघ्रता से फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर बीएलओ शोभनाथ पाल, श्रीमती गीता सिंह एवं श्रीमती चंपा पाल एवं राजेश कुमार सिंह तथा बुथ अध्यक्ष इंद्र प्रसाद यादव एवं भाजपा मंडल महामंत्री सहेंद्र मौर्य एवं नित्यानंद सिंह एवं गुलाब मौर्य एवं नरसिंह चौहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!