मीरजापुर।
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव चंदन यादव ने अपने बूथ संख्या 243, 244, 245, 246 स्थान केबीपीजी कॉलेज में उपस्थित होकर बीएलओ के साथ मुसफ्फरगंज वार्ड नंबर 21 के लोगों का शिविर के तहत फॉर्म बड़ी संख्या में भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराए।
लोगों से निवेदन किया कि आप सभी लोग राष्ट्र निर्माण में और उत्तर प्रदेश के विकास में मतदाता के रूप में अपना अमूल्य योगदान जरूर दें। सभी लोग मतदान केन्द्र पर जाकर एसआईआर फार्म भरकर भारत के जागरूक मतदाता होने का परिचय दे।



