अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के हीरो एजेंसी के पास बाइक के सामने बकरी आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को डोहरी थाना अहरौरा निवासी राकेश कुमार पुत्र राजनारायन (22) वर्ष, बाइक से सोनभद्र किसी कार्य वश गया हुआ था वापस लौटते समय अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित हीरो एजेंसी के पास रोडवेज बस ने ओवरटेक किया, बगल से जा बाइक, बकरी से टकरा गई।
जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गया और घायल हो गया। इसी दौरान बकरी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित घर भेज दिया।



