News

कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन फ्राड की घटना की धनराशि ₹ 30,000/- को सम्बन्धित के खाते में कराया गया वापस

 मीरजापुर। आवेदक अशोक कुमार पुत्र शिवयतन यादव निवासी ग्राम जमुनहिया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः12.09.2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें आवेदक द्वारा ₹ 30,000/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी होना बताया गया।

 “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा उपरोक्त फ्राड की घटना में जाँच के दौरान ₹ 30,000/- के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आवेदक स्व0 अशोक कुमार के पुत्र के खाते में ₹ 30,000/- रिफण्ड कराया गया।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक के पुत्र आशीष यादव द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0देहात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना को0 देहात अमित मिश्रा एवं महिला आरक्षी प्रियंका सिंह रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!