मीरजापुर। आवेदक गोविन्द लाल पुत्र स्व0 रामकिशन निवासी हरिहरपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित के खाते से ₹ 74500/- की साइबर ठगी की गयी थी।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर क्राइम टीम द्वारा उपरोक्त ठगी की घटना में जाँच के दौरान ₹ 74500/- के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आवेदक गोविंद के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 74500/- वापस कराया गया।
खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना जमालपुर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष जमालपुर- अमित कुमार, क0आप0 संजीव कुमार सरोज शामिल रहे।



