मीरजापुर।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन, कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में बाल कवि विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को बाल उपयोगी कविताओं की रचना हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग/राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए वरिष्ठ साहित्यकारों भोला नाथ कुशवाहा, डॉ मिथिलेश कुमार गाजियाबाद, रविपाल खामोश इटावा, डॉ संगीता पाल, गुमनाम मिर्जापुरी, डॉ नीरज पांडे, आनंद अमित, अनिल यादव आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस साहित्यिक कार्यक्रम को साहित्य चेतना समाज, त्रिवेणी, महिला काव्य मंच और हिंदी श्री संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।



