News

मीरजापुर के अलावा सोनभद्र, भदोही के साथ ही रीवा जनपद केे भी अधिक मरीजो को मिलेगा लाभ-सिटी स्कैन के लिए अब बाहर पैसा नहीं करना पड़ेगा मरीजो को खर्च: केन्द्रीय राज्यमंत्री

0 पीपीपी माॅडल पर स्थापित नवीन सिटी स्कैन का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन व फीता काटकर कर किया उद्घाटन

0 मण्डलीय चिकित्सालय में अब गम्भीर मरीजो को 24 घण्टे मिलेगी सिटी स्कैन मशीन की सुविधा: अनुप्रिया पटेल

0 विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत की है आवश्यकता, बीमार भारत कभी नहीं हो सकता विकसित भारत

0 डाक्टर और शिक्षक का स्थान सदैव ऊंचा किसी से नही की जा सकती है इनकी तुलना

मीरजापुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मीरजापुर मेडिकल कालेज के मण्डलीय अस्पताल में पीपीपी माॅडल पर स्थापित नवीन सिटी स्कैन मशीन का दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक छानबे श्रीमती रिकी कोल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, प्रचार्य मीरजापुर मेडिकल कालेज डा. संजीव कुमा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सीएल वर्मा, मुख्य अधीक्षक मण्डलीय अस्पताल डा0 एसके सिंह, अधीक्षक डाॅ सुनील सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान उपस्थित रहें।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आयोजित समारोह में मेडिकल के छात्र-छात्राओं व अन्य उपस्थित नागरिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद वासियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से आज एक नई कड़ी आज जुड़ी है नवीन सिटी स्कैन की सुविधा जो 24 घंटे मरीजो के लिए उपलब्ध रहेगी, जिसका आज शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा की सिटी स्कैन के लिए आज के हमारे आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में डायग्नोस्टिक का बहुत जोर रहता है क्योंकि ट्रीटमेंट/उपचार भी तभी सही दिशा में आगे बढ़ पाएगा जब डायग्नोस्टिक का सपोर्ट सही रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि बीमारी की सही पहचान होगी तभी उसका सही उपचार सम्भव है। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन एक ऐसी पावरफुल डायग्नोस्टिक सर्विस है जिसका आज बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है और जनपद वासियों को इसका लाभ मिलेगा, इसका सभी जनपदवासी 24 घंटे उपयोग कर सकते है तथा इसको पीपीपी माडल पर आपरेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार मेरा यही प्रयास रहता है कि स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ न कुछ नया कार्य हमारे जनपद में होता रहे पिछली बार अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया था, अमृृत फार्मेसी के खुलने से दवाओं और तमाम सर्जिकल उपकरण क्रिटिकल डिवाइस जिनको खरीदने में आमजन मानस को कठिनाई होती है, इस अमृत फार्मेसी के खुलने से यह सब 60 से 90 प्रतिशत तक खुले बाजार की तुलना में कम दाम पर मिलेगा, यह हमारा एक ऐसा प्रयोग है जिससे कि आम जनता की स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं में होने वाले खर्च में बड़े स्तर पर बचत होगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज हमारा सपना है इसमें पीजी की भी पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें पीजी, फिजियोलाजी, बायोकेमेस्ट्री सहित तीनों विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू होगी और आगे इसमें और विषय भी लेकर आएंगे, धीरे-धीरे हमारा यह मेडिकल कालेज निरंतर उन्नति कर रहा है और देशभर के अंदर भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि मेडिकल कालेज बनाने के साथ ही राज्य सरकारों में जो मेडिकल कालेज पहले से बने हुए हैं, उनमें एमबीबीएस और पीजी की सीट निरंतर बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर डाक्टर कैसे बनाना है इसके लिए पूरा प्रयास हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि डाक्टर और शिक्षक का स्थान सदैव हमेशा ऊंचा रहता है और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।

 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के पूर्व पूरे देश मे 387 मेडिकल कालेज थे जो अब इन 11 वर्षो में देश भर मे हमारी सरकार द्वारा अब तक 818 मेडिकल कालेज हो गए है। उन्होंने कहा कि एम0बीबी0एस0 की भी सीटें बढ़ाई गई है जिससे डाक्टरो की कमी को दूर करने के लिए 2014 से पूर्व 51 हजार सीटे थी जो अब बढ़कर 128000 सीटे हो चुकी है। इसी प्रकार पोस्ट ग्रेजुएट में लगभग 31000 सीटों को बढ़ाकर 80000 सीटें की गई है जो देश में मरीजो के उपचार व स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

 इस अवसर पर भारती जनता पार्टी केे जिला अध्यक्ष ने भी उपस्थित लोगो को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के दृष्टिगत सम्बोधित किया। प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिह ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन करते हुए नवीन स्थापित सिटी स्कैन मशीन व मेडिकल कालेज में मिल रही सुविधाओ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!