News

युवती पर ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाने वाले वांछित के गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित

मीरजापुर। 
बीते 05 दिसंबर को डॉयल यूपी-112 के माध्यम से एक युवती को एक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से घायल कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके सम्बन्ध में उसके भाई की तहरीर पर थाना को0 कटरा पर मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351(3),109(1), 61 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।                            
           “सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 4 पुलिस टीमें गठित की गयी है। इसी क्रम मे रविवार, 7 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त अब्दुल उर्फ सैफ पुत्र स्व0 कमरूद्दीन निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0 शहर जनपद मीरजापुर के गिरफ्तारी हेतु ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है ।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!