मीरजापुर।
स्वदेश विकास ट्रस्ट लखनऊ द्वारा राजदीप महाविद्यालय कैलहट मीरज़ापुर के सभागार में आयोजित अपने वार्षिक समारोह,आर्य भट्ट क्लासेस,आर्य भट्ट बाल ज्ञान केंद्र,आर्यभट्ट प्रशिक्षण केंद्र के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीस मीरज़ापुर अरविन्द कुमार मिश्र ने अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी ,प्रधानाचार्य,शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा,मीरज़ापुर द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन किये जा रहे पौध रोपण के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वदेश विकास ट्रस्ट लखनऊ द्वारा”मिर्ज़ापुर गौरव सम्मान” का प्रस्सति प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीस अरविन्द कुमार मिश्र को ग्रीन गुरु जी ने इन्सुलिन का पौध सप्रेम भेंट किया। साथ ही 3813 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव , अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा,मीरजापुर , हिमालय उड बैज,स्काउट, नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन, बुलंदशहर एवं संयोजक, विंध्याचल मंडल(मीरजापुर), लोक भारती हरियाली अभियान,लखनऊ, सदस्य,जिला ओलम्पिक संघ,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर, जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0″ बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3813 वें दिन के क्रम में राजदीप महाविद्यालय कैलहट मीरज़ापुर के परिसर में गुग्गुल, आल टाइम स्पाइसेस प्लांट व बारहमासी सहजन के पौध का रोपण ई.राज बहादुर सिंह,प्रबंधक,राजदीप महाविद्यालय,अशोक सिंह(पूर्व खिलाड़ी),राम राज, चौधरी रमेश सिंह, प्रह्लाद सिंह,राम अवध सिंह व अजय बहादुर सिंह के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया।



