पीएमश्री जीआईसी में 53वीं मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
मीरजापुर।
बुधवार, 10 दिसंबर को नगर के महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज में “विकसित भविष्य एवं आत्मनिर्भर भारत के- STEM” विषय आधारित जूनियर एवं सीनियर संवर्ग में 53 वीं मण्डल स्तरीय त्रि दिवसीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी-2025 का समापन किया गया। त्रि-सदस्यीय निर्णायक मण्डल में डा० सत्यविजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, डा० कमलेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, डा० एसएन सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर केबीपीजी कॉलेज द्वारा छात्र- छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल का मूल्यांकन किया गया। प्रर्दशनी के जूनियर संवर्ग में अंकिता सिंह गुरूनानक इ०का० मीरजापुर, यशवी केशरी राजकीय हाईस्कूल आही मीरजापुर, कार्तिक कुशवाहा पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर, अभिनव शुक्ला गुरूनानक इ०का०मीरजापुर, कोमल गुप्ता जिला पंचायत बा०इ०का० गोपीगंज भदोही, सुजीत राजकीय हाईस्कूल कोठी लालगंज मीरजापुर, दिव्यांश गुप्ता राजकीय इण्टर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र तथा सीनियर संवर्ग में सत्यम पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर, आदर्श मौर्य इन्द्र बहादुर ने०इ०का० मीरजापुर, अभयदीप तिवारी विभूति ना०इ०का० भदोही तथा अध्यापक संवर्ग से सत्येंद्र सिंह श्री लक्ष्मण प्रसाद इण्टर कॉलेज वीरभद्रपुर करियाव भदोही के द्वारा प्रदर्शित मॉडल का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, उप प्रधानाचार्य जय सिंह, जिला विज्ञान क्लब प्रभारी सुशील कुमार पाण्डेय, प्रदर्शनी प्रभारी बृजेश कुमार यादव, नीरजाकांत पाण्डे, कमलेश कुमार कश्यप, अखिलेश कुमार जी. एच. एस. सुमतिया, बृजेश यादव जी. एच. एस.कोठी, विजिता सिंह जी. एच. एस इंदिविरशापुर उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का संचालन आयोजक विद्यालय के शिक्षक रमाशंकर के द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में संपन्न होगा।



