News

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने मण्डलायुक्त ने अधिकारियों संग बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा सहित अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, अधिशासी अभियंता नेशनल हाइवे तथा यातायात पुलिस प्रभारी अधिकारियो के साथ बैठक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में बथुआ तिराहा, शीतला मन्दिर, शास्त्री पुल, इमामबाड़ा मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग, यातायात प्रभारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, सहायक अभियंता एन0एच0 आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर उपरोक्त मार्गो पर संयुक्त निरीक्षण करे।

उन्होंने निर्देशित किया कि शास्त्री ब्रिज के चील्ह तिराहे की तरफ मुख्य मार्ग के दोनो तरफ फुटपाथ को सड़क के बराबर बनाया जाए ताकि मार्ग चैड़ा होकर गाड़िया आसानी से आ जा सकें। शास्त्री ब्रिज पर जाम से निजात दिलाने हेतु सुचारू रूप से ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बथुआ तिराहा/शीतला मन्दिर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी मौके पर भ्रमण कर लोंहदी की तरफ व मण्डलायुक्त कार्यालय आगे रेलवे गेट के आस पास का निरीक्षण करते हुए यूटर्न मार्ग बनाया जाए ताकि चैराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

इस दिशा में मौके का निरीक्षण करते हुए आगामी बुधवार तक प्रस्ताव प्रस्तुत करे ताकि उस पर अमल में लाया जा सके। इमामबाड़ा मार्ग होते हुए शास्त्री ब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग का भी परीक्षण करते हुए एकल मार्ग व्यवस्था सम्भावित हो तो सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रमुख चैराहो पर जाम से निजात दिलाने के लिए उपरोक्त सम्बन्धित विभाग मौके पर परीक्षण कर आगामी बुधवार तक प्रस्ताव लेकर आए ताकि उसे अमल में लाया जा सके।

मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जल निगम के द्वारा जिन मार्गो पर कार्य पूर्ण करा लिया गया है उन मार्गो पर सड़क मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, सहायक अभियंता एन0एच0, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!