जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार मे विकास कार्यो, पूर्वांचल निधि, अंकाक्षात्मक ब्लाको में कराए जा रहे कार्य प्रगति की ली जानकारी
फैमिली आई0डी0, सेतु निर्माण व पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति में 31 दिसम्बर तक शत प्रतिशत प्रगति लाने का दिया निर्देश
मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकासपरक अधिकारियो व के साथ बैठक कर विकास कार्यो, सीएम डैशबोर्ड, अंकाक्षात्मक विकास खण्ड व पूर्वांचल निधि के द्वारा जनपद में कराए जा रहे कार्यो/निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी ली। विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर मे कार्य योजना बनाकर लोगो को प्रेरित करते हुए सोलर ऊर्जा प्लांट लगवाकर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार समाज कल्याण विभगा अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के द्वारा दी जाने वाली दशमोत्तर व पूर्व दशम छात्रवृत्ति को 31 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक दशा में लाभार्थियो के खाते मे छात्रवृत्ति की धनराशि भेजते हुए शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराए। फैमिली आईडी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 75 प्रतिशत प्रगति अब तक की गई है।
जिलाधिकारी ने माह के अन्त तक 90 प्रतिशत तक प्रगति लाने का निर्देश दिया। सेतु निगम के द्वारा निर्माणाधीन सेतुओ की समीक्षा में बताया गया कि मात्र एक सेतु आमघाट रेलेव ब्रिज पर कार्य प्रगति पर है जो मासान्त तक पूर्ण करा लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि दिसम्बर माह के अन्त तक कार्य पूर्ण कराना प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। नई सड़को के निर्माण में 95 प्रतिशत की प्रगति बताई गई मात्र एक सड़क अवशेष है जिस पर कार्य प्रगति पर है माह के अन्त तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
युवा उद्यमी स्वारोजगार योजना की समीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त उद्योग बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए स्वीकृति के सापेक्ष ऋण वितरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यो पूर्वांचल निधि के कार्य वन विभाग द्वारा विढण्म फाल में निर्माणाधीन ओपन किचन, महिलाओ के लिए शौचालय कार्य को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। लोंहदी घाट पर निर्माणाधीन धोबी घाट व ईवीएम गोदाम जाने हेतु निर्माणाधीन सीसी रोड कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है।
पूर्वांचल निधि मे बताया गया कि 2023-24 सभी कार्य पूर्ण हो चुके है। 2024-25 मे तीन कार्य प्रगति पर है कार्यदायी संस्था आरईडी द्वारा बताया गया कि लक्षित समय के अन्दर पूर्ण करा लिया जाएगा। अंकाक्षात्मक विकास खण्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी के स्तर पर कार्य अपूर्ण व लम्बित है जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चिन्हित करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद पुनः अंकाक्षात्मक विकास खण्ड की समीक्षा के दौरान यदि कार्य अपूर्ण पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धरमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, आरईएस, आरईडी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



