अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना अंतर्गत सोनपुर घाटी स्थित कटर प्लांट पर काम करने वाले मजदूर की माइन्स मे भरे पानी में गिर कर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के दलप्रताप गौड़ पुत्र सत्यवान निवासी ग्राम करमाई थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश, जो सोनपुर स्थित एक कटर प्लांट पर काम करता था।
पुलिस महकमे द्वारा बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत मे था वह शुक्रवार को देर शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ देखा गया था, जिसका शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पानीं मे मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
कही डूबने के कारण मौत की चर्चा व्याप्त रही, तो कोई हत्या की भी आशंका जता रहा है। युवक की मौत का वजह क्या है यह पुलिस के जांच का विषय है। पुलिस के अनुसार, जो दो अन्य युवक उसके साथ देखे गए थे वे भी नशे की हालत मे बताये जा रहे इसलिए अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।



