News

खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की डीएम ने ली बैठक
0 खेल प्रतियोगिताओ मे स्पांशरशिप के माध्यम से भी लोगो को जोड़ने पर की चर्चा
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक मेें जिला स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा यथा-एथलेक्टिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारतोल्लन, बैडमिंटन, फुटबाल एवं जूडो आदि के खेलो के आयोजन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कराए जाने वाले खेल स्पर्धाओ की रूप रेखा तैयार कर सांसद से समय लेते हुए खेलो को सुनिश्चित करायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के उद्यमी कारपेट व्यवसायी, विभिन्न कालेजो, बैंकर्स व अन्य व्यवसायियों तथा एन0जी0ओ0 को खेल प्रतियोगिताओ में जोड़ते हुए स्पांशरशिप भी कराया जाए ताकि लोगो को रूझान खेल प्रतियोगिताओ के तरफ बढ़े तथा खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन हो सके। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियो के संबंध में व उनके अनुभवो अथवा विभिन्न खेलो के बारे मे उन लोगो से लेख, फीचर आदि लेकर जनपद के बारे में भी लेख फीचर तैयार करते हुए वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन करवाने की दिशा में कार्य किया जाए ताकि खिलाड़ियो व आने वाले प्रतिभाओ का प्रचार प्रसार किया जा सके।

बैठक मे दिव्यांग जन क्रिकेट खिलाड़ियो के लिए क्रिकेट किट जेल पोर्टल के माध्यम किये जाने पर चर्चा, मेजर ध्यानचंद जी जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले वृहद खेल क्रिया कलापो पर चर्चा खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति को आर्थिक रूप से सुदृ़ढ़ीकरण किए जाने पर विचार विर्मश सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पावर लिफिटिंग प्रशिक्षक निधि पटेल, अवर अभियंत सिंचाई अंकित, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, सचिव जिला ओलम्पिक संघ सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!