मीरजापुर।
संघ के स्तंभ कहे जाने वाले विन्ध्याचल के बावली चौराहा निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विन्ध्याचल विभाग के विभाग संघचालक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तिलकधारी जी का बुधवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि लगभग 70 वर्षीय तिलकधारी जी की तबियत बिगडने पर परिजनो ने विन्ध्याचल स्थित एक प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती कराया था, जहा उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हे रेफर कर दिया गया। परिजन मण्डलीय चिकित्सालय पहुचे, जहा उन्होने अंतिम सांस ली। जहा से सायंकाल एम्बुलेंस द्वारा उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया। उनके निधन से संघ विचार परिवार एवं अधिवक्ताओ मे शोक की लहर दौड पडी।
बता दे कि अभी गत रविवार, 14 दिसंबर को उन्होने सकल हिंदू समाज शुक्लहा बस्ती की ओर से भोला गार्डेन अनगढ मे आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया था।
संघ प्रचारको, दायित्वधारी एवं कार्यकर्ताओ ने उनके निधन को संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विभाग प्रचारक कौशल किशोर, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, जिला संघचालक शरद चंद्र उपाध्याय, जिला प्रचारक रजत प्रताप, जिला कार्यवाह प्रविंद्र, नगर संघचालक अशोक सोनी, नगर प्रचारक अंजनी, नगर कार्यवाह लखन सहित नगर, जिला, विभाग कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।



