Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का किया गया भव्य आयोजन

80 वर्ष के ऊपर के 21 वृद्ध पेंशनरो को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर डीएम ने किया सम्मानित

0 विभिन्न पेंशनर संगठनो के द्वारा पेंशनरो की समस्याओ से जिलाधिकारी को कराया
गया अवगत, निस्तारण के दिए गए निर्देश

0 पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु वाट्सएप नम्बर 8765923824, 765923825 एवं 8765923826 पर कर सकते है अपना प्रत्यावेदन प्रेषित, किया जाएगा समाधान
फोटोसहित
मीरजापुर। शासन के निर्देश के अनुपालन व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला पंचायत सभागार में भव्य आयोजन कर 80 वर्ष अथवा उसके ऊपर की आयु पूर्ण कर चुके के0पी0 सिंह पूर्व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आयु 85 वर्ष सहित कुल 21 वृद्ध पेंशनरो को जिलाधिकारी ने द्वारा अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पेंशनर दिवस पर उपस्थित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों एवं पेंशनरो के द्वारा उठाई गई समस्याओं को सुना गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य कोषाधिकारी को समस्याओ को ससमय निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे वयोवृद्ध पेंशनर जो चलने व कोषागार तक आने मे असमर्थता व्यक्त कर रहे उनके जीवित प्रमाण प्राप्त करने के लिए कोषागार से किसी जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी को फार्म लेकर उनके घर भेजकर सत्यापन कराया जाए, ताकि उन्हें किसी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनरो को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कोषागार का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए एक व्हाटसएप नम्बर जारी करे, जिससे व अपनी समस्या को लिखकर भेज सके तत्पश्चात निस्तारण के उपरान्त उन्हें अगवत करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने के निर्देश के अनुपालन में मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि कार्यालयाध्यक्षों को पेंशनर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर कोषागार मीरजापुर द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु वाट्सएप नम्बर 8765923824, 8765923825 एवं 8765923826 जो कि पूर्व में भी सूचित किया गया है पर अपना प्रत्यावेदन प्रेषित कर सकते है। पेंशनर दिवस के अवसर पर संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, कोषाधिकारी मीरजापुर, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, कमाण्डेंट होमगार्ड एवं जिले के विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष, पेंशनर संगठन के पदाधिकारी राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी एवं पूर्व प्राचार्य जुबली कालेज राजेन्द्र तिवारी सहित सभी संगठनो के पदाधिकारी उपस्थिति रहे। पेंशनर संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न नीतिगत समस्याओं के क्रम में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!