39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर को सीएम योगी ने प्रदान की अति उत्तम वाहिनी पुरस्कार
फोटोसहित
मीरजापुर।
बुधवार, 17 दिसम्बर को पीएसी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ मे आयोजित विभिन्न प्रकार के आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश मे स्थापित 33 वाहिनियो के समस्त अधिकारियो कि उपस्थिति मे उत्तर प्रदेश के समस्त 33वाहिनियो के चयन के क्रम मे नैपाल सिंह सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन के क्रम मे वाहिनी के समस्त अधिकारियो/जवानों के अथक परिश्रम, मेहनत से प्रदेश स्तर पर अति उत्तम वाहिनी का पुरस्कार प्रदान किया गया, जो कि 39वीं वाहिनी पी ए सी मिर्ज़ापुर एवं जनपद मिर्ज़ापुर के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। पीएसी स्थापना दिवस एवं अति उत्तम चयनित होने पर वाहिनी परिसर मे काफ़ी हर्सोल्लास का माहौल ब्याप्त है।
यह जानकारी विनय कुमार 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर ने दी है।



