News

सी0एम0 युवा योजना सहित उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वारोजगारपरक योजनाओ में बैंकर्स ऋण वितरण के लक्ष्य को समय पर कराएं पूर्ण

निवेश मित्र योजना (एकल मेल व्यवस्था) में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का विभागीय अधिकारी प्राथमिकता पर करे नितस्तारण -जिलाधिकारी

जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियो को दिया निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में निवेश मित्र योजना के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि निवेश मित्र योजना (एकल मेज व्यवस्था) को गम्भीरता से लेते हुए योजनान्तर्गत प्राप्त उद्यमियो के प्रार्थना पत्रो को प्राथमिकता के निस्तारण सुनिश्चित करे ताकि उन्हें इधर उधर भटकना पड़े। बैठक में बताया गया कि निवेश मित्र योजनान्तर्गत कुल 74 प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागो से सम्बन्धित प्राप्त हुए है जो समयान्तर्गत है जिसमें राजस्व विभाग के 04, श्रम विभाग के 06, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 31, उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के 09, कृषि विभाग के 06, एम0एस0एम0ई0 विभाग के 05, अग्शिमन के 07, हाउसिंग डिपार्टमेंट के 03, व्यापार कर विभाग के 01 तथा बाटमाप विभाग के 02 प्रार्थना पत्र हुए है जो निस्तारण हेतु समयान्तर्गत लम्बित है जिसे समय रहते निस्तारित करा दिया जाएगा। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने प्रबंधक लीड बैंक व उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले स्वारोजगारपरक सी0एम0 युवा पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रो को स्वीकृति प्रदान करते हुए ऋण वितरण सुनिश्चित करे ताकि अधिक से अधिक युवाओ को रोजगार से जोड़ा जा सकें। बैठक मे एम0वाई0एस0वाई, ओडीओपी योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना को भी समयान्तर्गत निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में चुनार से तीन किलोमीटर आगे स्थित लगभग 10 ईकाईयो को जोड़ने वाले चुनार उचित नगर बड़ागाॅव जर्जर मार्ग बनवाने, ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 निर्माण, शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था हेतु खोदे गए गड्ढो को ठीक कराने, विद्युत पोल ठीक कराने, शास्त्री सेतु पर जाम की समस्या के समाधान तथा जनपद में स्थापित होने वाली औद्योगिक ईकाईयो (एम0ओ0यू0) के समस्याओं के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग दया शंकर सरोज, कारपेट उद्यमी अनिल सिंह, व्यवसायी अमित सिंह, गौरव उमर, भोला चैधरी, गोवर्धन दास गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!