मीरजापुर। शिवलोक श्रीनेत पी. जी .कॉलेज पड़री में आयोजित उ .प्र. प्रधानाचार्य परिषद के जिला सम्मेलन एवं शैक्षिणक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मंडल उदयभान को इन्सुलिन व रजनीगंधा का पौध तथा विशिष्ट अतिथि उ.प्र.प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक देव कृष्ण शर्मा को इन्सुलिन व लिली का पौध ग्रीन गुरु ने भेंट करने के साथ 19 दिसम्बर 2025 को 3825 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशनट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3825 वें दिन के क्रम में संगोष्ठी स्थल पर बारहमासी सहजन के पौध का रोपण जे.डी. उदय भान के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया।
पौध रोपण के समय डॉ .संतोष सिंह, अध्यक्ष, प्रधानाचार्य परिषद, मीरज़ापुर, जान्हवी प्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य व वीरेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य तथा अन्य लोग साथ मे थे। इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा – भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।



