News

सेमफोर्ड के वार्षिक उत्सव “पालनहार”- 2025 मे 21 को आयुष मंत्री दयालु करेंगे शिरकत

मीरजापुर। शुक्रवार, 19 दिसंबर को नटवा रोड स्थित सेमफोर्ड स्कूल मे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रबंधक विवेक बरनवाल ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सेमफोर्ड स्कूल बसही में विद्यालय के वार्षिक उत्सव “पालनहार” 2025 का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० दया शंकर मिश्र ‘दयालु जी’, विशिष्ट-अतिथि सदस्य पिछड़ा आयोग (राज्य दर्जा प्राप्त) मंत्री सोहन श्रीमाली, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी एवं सम्मानित अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह होंगे।

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने वार्षिक उत्सव “पालनहार” 2025 की खूबियों को बताते हुए अपने अभिभावकों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना पर विशेष प्रकाश डालाI इस योजना से पहले से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी के दूसरे भाई-बहन के प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क में शत प्रतिशत छूट के साथ अन्य कई लाभ प्राप्त हो सकेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या नटवा शाखा श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री एवं प्रभारी प्रधानाचार्य बसही शाखा श्री संतोष कुमार सिंह जी भी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!