मीरजापुर। शुक्रवार को डॉक्टर लालजी द्विवेदी जी की जयंती एवं स्मृति दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक हफ़्ते से चल रहे खेलकूद कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया। मेडल और सर्टिफ़िकेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रवीन्द्र कुमार द्विवेदी जी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास में खेलकूद एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानाचार्या डॉक्टर स्नेह लता द्विवेदी ने बताया कि इस इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक डॉक्टर लालजी दिवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक श्री के शिव प्रसाद द्विवेदी ने खेल के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों को शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे हों जिसमें शिवा कांत पाण्डेय खेल शिक्षक कमल कुमार ब्जेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, रजनीश, हेमलता श्रीवास्तव, श्रीमती गीता त्रिपाठी, श्रीमती सुनीता दिवेदी, श्रीमती चंदा दूबे, श्रीमती बिंदु शर्मा, राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह की आदि उपस्थित रहे,



