News

मड़िहान से मिर्जापुर तक चौड़ीकरण सड़क निर्माण हेतु विधायक रमाशंकर का अथक प्रयास: ₹70.10 करोड़ में से ₹24.53 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में अवमुक्त

मीरजापुर। शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को विधानसभा मड़िहान, जिला मिर्ज़ापुर मे मड़िहान के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को साकार रूप मिला। मड़िहान से मिर्जापुर तक आसान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मड़िहान-मिर्जापुर मार्ग से लगभग 27.150 किलोमीटर चौड़ीकरण सड़क निर्माण परियोजना को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹70.10 करोड़ है,जिसमें से ₹24.53 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में अवमुक्त कर दी गई है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार प्रयास एवं विशेष आग्रह किया। उनके अथक प्रयासों और निरंतर पहल का ही परिणाम है कि यह चौड़ीकरण सड़क अब स्वीकृत होकर निर्माण प्रक्रिया की ओर अग्रसर है।

इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के आर्थिक और शैक्षिक विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रीय जनता में इस निर्णय से विशेष हर्ष है और विधायक ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!