News

अलग होने से हमारी पहचान समाप्त हो जाती है, संगठित रहकर अपनी शक्ति को बढा सकते है: युद्धवीर

० बृजधाम लान में सकल हिन्दू समाज अनगढ बस्ती की ओर से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
मीरजापुर। नगर के अनगढ रोड स्थित बृजधाम लान में सकल हिन्दू समाज अनगढ बस्ती की ओर से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। हिंदू समाज के नन्हे मुन्नो द्वारा नाट्य मंचन एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ। हिंदू समाज को एकजुट रहने के लिए पूजनीय संत द्वारा संस्कृति की रक्षा, संस्कार, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध स्वदेशी जैसे पंच परिवर्तन के विषयों पर समाज को जागरुक किया।

गायक कलाकला विवलाल गुप्ता की टीम ने राम आ गये राम आ गये का गायन कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।साथ ही सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ कराकर भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात मंचासीन मुख्य वक्ता युद्धवीर जी, रामसुन्दर दास जी बाबा, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डंग, राजस्थान आईसी से अवकाश प्राप्त चंद्रलेखा, प्रेम कुमार सोनकर, श्याम जी आदि ने प्रभु राम व म्भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरु किया। तत्पशचात वीरेंद्र सिंह, महाबीर अग्रहरि, अभिषेक, डा. उमेश सिंह, वीरेंद्र मौर्या ने माल्यार्पण कर अतिथियो का स्वागत किया।

हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी ने कहाकि जो लोग अपनो के बीच मे भेद करते है, उनका सम्मान कोई नहीं करता। अलग होने से हमारी पहचान समाप्त हो जाती है और संगठित रहकर अपनी शक्ति को बढा सकते है। इसलिए हमे अपने अंदर से सभी भेदभाव समाप्त कर संपूर्ण हिंदू समाज को एकरस करने के लिए ही सौ साल पहले आर एस एस की स्थापना और साधना शुरु हुआ। उसका परिणाम है कि संगठन की शक्ति ही है कि भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है और इन सबका मूल हमारी शाखा है, जहा संस्कार के साथ देश के लिए समर्पण भाव जागृत होती है। 42 संगठनो का विचार परिवार देश को सक्षम शक्तिशाली और भारत माता की जय जयकार चाहता है। इसके लिए संघ ने चार चार बार यातनाएं सही, फिर भी संघ डटा रहा और आज पंच प्रण के जरिए सकल हिंदू समाज को जोडकर अखंड हिंदू राष्ट्र की ओर बढ रहा है।
हिंदू समाज को तोडने वाली शक्तियो से सावधान रहना है, अंधविश्वास, लालच मे नही आना है। इसके लिए हमे सक्रिय रहकर संपूर्ण हिंदू समाज को सक्रिय करना है।

उन्होने हिंदू समाज का आह्वान किया बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने की बजाय दीप जलाए, सेवा कार्य करे, घर मे सामूहिकता लाएं, आदर्श हिंदू घर बनाएं, राष्ट्र एवं राष्ट्रीय संपति की सुरक्षा संरक्षा करे। उदबोधन उपरांत अतिथियो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चो को भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक रजत प्रताप, विभाग मार्ग प्रमुख शिवनारायण, श्याम जी, इन्द्रजीत शुक्ला, रामकृष्ण, नगर प्रचारक अंजनी, विमलेश अग्रहरि, हिमांशु अग्रहरि, अखिलेश, दरोगा, डाली अग्रहरि, दीनदयाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिल अग्रहरि, मनीष, गौतम, बजरंगी, मनीष, बस्ती प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जुबिली कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!