News

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समापन समारोह का किया आयोजन

मीरजापुर। जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में सोमवार, 22 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं राजकीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक अखिलेश कुमार पटेल, डॉ.स्वांगी उपाध्याय और डॉ.अंजनी कुमार मिश्रा तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक प्रो.वंदना मिश्रा, डॉ.अखिलेश नारायण मिश्रा एवं श्रीमती संगीता तथा भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक प्रो. अशोक कुमार चंदेल, डॉ.ऋषभ कुमार व डॉ.रीता मिश्रा रहे।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः अंजलि जायसवाल, प्रियंका राय व चंद्रमौली तिवारी तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता क्रमशः काजल, मीनाक्षी कसेरा व सौम्या मौर्य इसी तरह एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः अन्नु, श्रेया दुबे व प्रियंका राय ने प्राप्त किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अशोक सिंह ने कहा की की यह प्रतियोगिता सिर्फ प्रतियोगिता न होकर बल्कि छात्र और छात्राओं के लिए स्व:मूल्यांकन का एक कार्यक्रम भी है, जो छात्र छात्राएं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान नहीं प्राप्त कर सके वह अपने आप को पुन: मूल्यांकन कर अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार करें।

उन सभी प्रतिभागियों के लिए यह संदेश है कि यह लक्ष्य नहीं है बल्कि एक पड़ाव है जीवन में अगर आप सफलता प्राप्त करना है, तो परिणाम का विचार त्याग कर निरंतर परिश्रम करें निश्चित रूप से ऐसे व्यक्तियों के सफलताएं चरण चूमती हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो.आत्रेयी आद्या चटर्जी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने कार्यक्रम में आए हुए आगतुकोऺ के प्रति आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में के.वी. पी.जी. कॉलेज ,से प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, बापू उपरौध इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय पी.जी. कॉलेज चुनार, जी.डी.बिनानी पी.जी. कॉलेज, स्वर्गीय काशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एस.एस.वी.एस.इण्टर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना, राम सूरत मालती इंटर कॉलेज राजगढ, आर्य कन्या पाठशाला कॉलेज मिर्जापुर, के. एम.पी.जी कॉलेज तथा अन्य विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभा किया तथा विभिन्न कॉलेजों से आए हुए प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को 25 तारीख कोभारत रत्न संदेश री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस 25 दिसंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनुशास्ता प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, वाणिज्य विभाग से प्रो. राजमोहन शर्मा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.अखिलेश नारायण मिश्र, डॉ. ऋषभ कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष तथा शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी व समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव सिंह तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ.जे.पी. सिंह का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!