News

लोकतंत्र की मजबूती के लिए भरे एसआईआर फार्म: नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने एसआईआर फॉर्म के पुनरीक्षण अभियान के तहत लायंस स्कूल पहुंचकर बूथवार मतदाताओं की सूची और भरे गए ऑनलाइन फॉर्म, शिफ्टेड आदि का जानकारी लिया। बता दे संगठन द्वारा नपाध्यक्ष को लायंस स्कूल में चल रहे एसआईआर पुनरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी के अंतर्गत आज मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत प्रवास बूथ संख्या 260 मतदेय स्थल लायंस स्कूल में BLO से संपर्क कर बूथ प्रगति की स्थिति का अवलोकन किया साथ ही लायंस स्कूल में ही बूथ संख्या 261, 262, 263, का भी अवलोकन कर निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे S.I. R. मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के संबंध में नागरिक जनों को जानकारी दी।

इस मौके पर उन्होंने कहाकि हम सब एक सजग नागरिक बनकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और लोकतंत्र की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएं और जल्दी से जल्दी अपने BLO से संपर्क करके SIR फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करे।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष, नितिन विश्वकर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, पूर्व सभासद प्रत्यासी शिवशंकर जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक पुनीत जायसवाल, शिव नारायण, बुथ अध्यक्ष किशोर विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष शनि सोनकर आदि लोग रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!