News

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड के महत्व और इसके लाभों पर चर्चा की गई, साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस अभियान के तहत, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर लंबित हितग्राहियों की सूची तैयार करने और वन-टू-वन अप्रोच अपनाकर प्राथमिकता के आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने इसके अलावा, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और श्रमिकों के कार्ड को शीघ्रता और प्राथमिकता से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बवनाने हेतु चल रहे अभियान की प्रगति संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सी0एच0ओ0, पंचायत सहायक और आशाओ के माध्यम से घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन सी0एच0ओ0, पंचायत सहायक और आशाओ की आई0डी0 एक्टिवेट नहीं है उनकी सूची बनवाते हुए उपलब्ध कराएं एवं सी0एच0ओ0 व पंचायत सहायक आपस समन्वय स्थापित करते हुए कार्य में तेजी लाएं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जपनद में कुल 63 आई0डी0 आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु क्रियाशील है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पिछली बार जिनकी-जिनकी आई0डी0 बनाई गई थी अब उनकी आई0डी0 क्रियाशील नहीं है उनकी सूची बनाते हुए आई0डी0 क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत सहायको व राशन की फुटकर बिक्री दुकानो के माध्यम से भी सी0एच0ओ0, पंचायत सहायक और आशाओ से समन्वय स्थापित करते हुए सूची बनवाकर पात्र व्यक्तियो का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो आई0डी0 क्रियाशील है ब्लाकवार सूची सम्बन्धि को उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन समीक्षा करे कि प्रतिदिनद कितने आयुष्मान कार्ड बने। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एल0 वर्मा, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 धरमजीत सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!