मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत की जा रही धान खरीद, चावल मिलों को धान का प्रेषण, भारतीय खाद्य निगम के डिपो में सी0एम0आर0 सम्प्रदान के सम्बंध में विभिन्न एजेंसियों के मण्डल/जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मण्डलीय विभागीय समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में प्राप्त लक्ष्य 183000 मी0टन के सापेक्ष 91563.92 मी0टन (50.03 प्रतिशत) की धान खरीद 16513 कृषकों के माध्यम से की गयी है। क्रय किये गये धान के सापेक्ष 53131.92 मी0टन धान का प्रेषण सम्बद्ध चावल मिलों को किया गया है। चावल मिलों द्वारा देय सी0एम0आर0 35954.37 मी0टन के सापेक्ष 22501.78 मी0टन (62.8 प्रतिशत) सी0एम0आर0 का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपों में किया जा चुका है।
अवगत कराया गया है कि जनपद में मात्र सुखवीर एग्रो एवं एस0डब्ल्यू0सी0 अहरौरा में सी0एम0आर0 का उतार हो रहा है किन्तु पूर्ण क्षमता से नहीं। प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय खाद्य निगम के जनपद मीरजापुर स्थित समस्त डिपो मे मात्र 38850 मी0टन की भण्डारण क्षमता रिक्त है। जिलाधिकारी द्वारा भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में स्थित अन्य डिपो यथा-पगार, सिंह एग्रो, पथरहिया, आदि पर समस्त औपचारिकतायें/व्यवस्थायें पूर्ण करते हुए डिपो में सी0एम0आर0 का उतार तीव्र गति से कराना प्रारम्भ करायें।
साथ ही पगार डिपो में पूर्व वर्षों के भण्डारित 32000 मी0टन चावल का रेल रैक के माध्यम से मडुवाहीड डिपो में संचरण करायें, जिससे सी0एम0आर0 सम्प्रदान हेतु आवश्यक भण्डारण क्षमता उपलब्ध हो सके एवं तीव्र गति से सी0एम0आर0 का सम्प्रदान सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा सभी क्रय एजेन्सियों को निर्देशित किया गया कि सभी क्रय केन्द्रों पर टोकन रजिस्टर के अनुसार ही कृषकों से खरीद की जाये।
कृषको को कोई भी असुविधा न होने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। नम्बर से खरीदें। इसके अतिरिक्त एफ0आर0के0 निर्माता को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त चावल मिलों को प्रथमिकता पर उनकी मांग के अनुरूप समानुपातिक रूप से एफ0आर0के0 की अपूर्ति सुनिश्चित की जाए।



