News

श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर भारतीय शिशु मंदिर मे गणित मेले का भव्य आयोजन

0 निबंध प्रतियोगिता, गणितीय विषय पर रंगोली, गणितीय अवधारणाओं पर आधारित भोजन स्टॉल, तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मीरजापुर।
सोमवार, 22 दिसंबर को भारतीय शिशु मन्दिर नारघाट में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गणित मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता की।

मेले के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, गणितीय विषय पर रंगोली, गणितीय अवधारणाओं पर आधारित भोजन स्टॉल, तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन एवं मूल्यांकन विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. टी. एन. द्विवेदी एवं डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अलख नारायण पाण्डेय द्वारा आए हुए आगंतुकों का परिचय कराया गया साथ ही विद्यालय के आचार्य बंधु एवं भगिनी के कार्य का सराहना भी मूल्यांकन करने वाले बंधुओं द्वारा सभी आचार्य बंधुओं का प्रशंसा भी किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न महान गणितज्ञों के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष जवाहर सिंह, प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल, अमरेश मिश्र, पूर्व छात्र, स्थानीय पत्रकार बंधु,अभिभावक एवं अभिभाविकाएँ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!