News

आईजी ने गूगल मीट कर क्रिसमस व नववर्ष सकुशल सम्पन्न कराने की वर्चुअल समीक्षा

 लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के दिए निर्देश
 क्रिसमस व नववर्ष त्योहार को सकुशल, परम्परागत तरीके से संप्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए गए निर्देश
मीरजापुर।
बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में परिक्षेत्र के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के साथ आगामी क्रिसमस व नववर्ष त्योहार को सकुशल, परम्परागत तरीके से सम्पन्न कराये जाने एवं जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा बैठक की गयी।

 इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा दिए गए निर्देशों का जमीनी स्तर पर कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिए। समस्त क्षेत्राधिकारियों को अर्दली रूम कर 7 वर्ष से कम सजा वाली लम्बित विवेचनाओं को 31 दिसम्बर 2025 तक निस्तारित कराये जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, फ्राड धनराशि को गोल्डन टाइम में लियन कराये जाने, पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्राथमिक सत्यापन के पश्चात् अधिक से अधिक मोबाइल नम्बर व आईएमईआई को प्रतिदिन अपलोड कर ब्लाक कराये जाने एवं साइबर स्लेवरी से सम्बन्धित सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 क्रिसमस व नववर्ष की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ डयूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। डयूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने एवं एण्टी रोमियो स्कॉड को और भी सक्रिय करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।

 इस दौरान नव वर्ष मनाना के लिए युवा वर्ग अधिकांशत: होटलों, क्लबों तथा मनोरंजन गृहों आदि स्थानों पर समूह में एकत्रित होते हैं, जिसके दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में होटलों, ढ़ाबों, क्लबों, मनोरंजन गृहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्क दृष्टि रखी जाए साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!