0 ड्रग लाइसेन्स मे लगे आधार पर नारायणपुर थाना अदलहाट, बैंक मे लगे आधार पर मोहल्ला फुलवरिया थाना कैंट जनपद वाराणसी है अंकित
0 वान्या एंटरप्राइजेज नई दिल्ली से 1,42000 सीसी Eskuf सिरप आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स को सप्लाई किया गया था
० अदलहाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-376/25 धारा-318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस व 26डी, 29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर।
कूटरचित आधार से फर्म बनाकर Eskuf सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ड्रग लाइसेन्स मे लगे आधार पर नारायणपुर थाना अदलहाट औरबैंक मे लगे आधार पर मोहल्ला फुलवरिया थाना कैंट जनपद वाराणसी है अंकित होना पाया गया है। जीएसटी आकडो के मुताबिक फर्म से लगभग 8 करोड़ 25 लाख टर्न ओवर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बीते 3 दिसंबर को थाना अदलहाट पुलिस द्वारा पंजीकृत अपराध संख्या -376/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस व 26डी, 29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम द्विवेदी पुत्र बृजेश कुमार द्विवेदी निवासी परोरा नारायणपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर (प्रोपराइटर सनराईज ट्रेडर्स पता जमालपुर बरईपुर थाना अदलहाट मीरजापुर), जिसके द्वारा वान्या एंटरप्राइजेज नई दिल्ली से लगभग 1,42000 सीसी Eskuf सिरप आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स को सप्लाई किया गया था।
इस सम्बन्ध मे विवेचना से प्रकाश में आया कि आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स मौके पर क्रियाशील नही पाया गया, यह तथ्य प्रकाश में आया कि केवल एक या दो बार दुकान/फर्म खोली गयी, किन्तु कोई दवा का व्यवसाय नहीं पाया गया।
https://x.com/Dbdigital_/status/2003832119970423101?s=20
आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स के ड्रग लाइसेन्स मे लगे आधार कार्ड पता नारायणपुर थाना अदलहाट मीरजापुर फर्जी पाया गया, जबकि बैंक मे लगे आधार कार्ड पर पता मोहल्ला फुलवरिया थाना कैंट जनपद वाराणसी अंकित होना पाया गया, जिससे प्रमाणित होता है कि ड्रग लाइसेन्स मे लगा आधारकार्ड कूटरचित है। आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स का खाता एचडीएफसी बैंक सिगरा, सेन्ट्रल बैंक वाराणसी में पाया गया जिसमें लगभग 8 करोड़ 25 लाख टर्न ओवर हुआ है।
आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स को वन्या इंटरप्राइजेज से भेजे गए माल की बिल, परिवहन में प्रयुक्त हुए वाहनों के नंबर तथा ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए GST डिपार्टमेंट मीरजापुर को रिपोर्ट भेजकर विवरण प्राप्त किया जा रहा है। अभियुक्त शिवम द्विवेदी से बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को पूछताछ की गयी और अभियुक्त की संलिप्तता उपरोक्त अभियोग में पाये जाने तथा उसके के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर थाना परिसर में ही गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से एक एप्पल कंपनी का मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद हुआ। विवेचना से अन्य अभियुक्तों की संलिप्ता पायी जा रही है, जिनके विरुद्ध पतारसी सुरागरसी की जा रही है। साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तारी करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अदलहाट-अजय सेठ मय पुलिस टीम शामिल रहे।



