मीरजापुर।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी की ओर से अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर पूर्व संध्या पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती अटल चौक अमरावती स्थित उनकी प्रतिमा स्थल की स्वच्छता कर अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर, भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश कार्य समीती सदस्य मणिशंकर मिश्रा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर श्रध्दासुमन माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पोखरण से स्वर्णिम चतुर्भुज तक, सुशासन से लेकर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा तक उनका प्रत्येक निर्णय राष्ट्र को सशक्त, और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे था।
राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले उनके विचार कवि ह्दय, ओजस्वी वक्तव्य शैली,कुशल नेतृत्व तथा सुचिता पूर्वक जीवन उन्हे जन जन का प्रिय नेता बनाया। विकसित भारत बनाने का अटल जी का सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।
विशिष्ट अतिथी के तौर पर उपस्थित नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी पूरा जीवन भारत माता की सेवा, नेशन फस्ट के लिए न्योछावर कर दिया, जन जन के नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी थे।
मंडल पश्चिमी के भाजपा अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा की श्रद्धेय अटल जी की कविताओ, रचनाओ मे देश भक्ती का ज्वार, भाजपा संगठन को सशक्त मजबूत बनाने के लिए कदम मिलाकर चलना होगा जैसी कई कविताओ का पाठन करने से भाजपा संगठन मे सभी कार्यकर्त्ताओ को साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, भावेश शर्मा, मंडल महामंत्री सतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रुपेश यादव, सचिन जायसवाल, दीपा ऊमर, संगीता मिश्रा,मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, पुनीत मिश्र, राहुल चंद्र जैन, सुनीता चौधरी, सुन्दरम सोनी, पंचम यादव, शिव कुमार शर्मा, उपकार मिश्रा, राकेश सोनी, महेन्द्र जायसवाल, बालकृष्ण सोनी, मनोज केशरी, मनीष त्रिपाठी, शिव नरायन जी, रोहीत त्रिपाठी, हर्षित खत्री, भोला नाथ मौर्य, मनीष त्रिपाठी, मिलन मलिक, प्रदीप जायसवाल, किरन जायसवाल, हेमंत श्रीवास्तव, गुलशन केशरी, जितेंद्र अग्रहरी, गुजन जायसवाल, शिखर गिरी आदि सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



