0 ‘प्रशासन गॉव की ओर’ आधारित तहसीलों, विकास खंडों में विशेष कैम्प लगाकर अन्त्योदय वर्ग को विभिन्न योजनाओं में किया गया लाभान्वित
0 पंचायत सचिवालयों में डिजिटल परिवर्तन और नागरिको के डिजिटल सशक्तिकरण के उद्देश्य से नवाचारों पर ध्यान केन्द्रित-जिलाधिकारी
0 लोक शिकायतों के निवारण एवं सेवा वितरण में सुधार हेतु समर्पित है प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम
भदोही। सुशासन सप्ताह 2025’-‘प्रशासन गाँव की ओर’ राष्ट्रव्यापी अभियान के क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी 06 विकासखण्डों में समस्त 546 ग्राम पंचायतों में विशेष कैम्प लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से अन्त्योदय वर्ग को ग्राम चौपाल लगाकर लाभान्वित किया गया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन लाने के उद्देश्य ‘प्रशासन गॉव की ओर’ अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और निपटान करना व ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित सुशासन सप्ताह विशेष कैम्प के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के उपस्थित कार्मिकों द्वारा विभाग की योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्टेªशन किया जा रहा है।
ऑनलाईन सर्विस डिलिवरी के अन्तर्गत सेवाओं में वृद्धि करते हुए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, कुटुम्ब रजिस्टर, सभी प्रकार की पेंशनो, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र इत्यादि। ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है।
शासन के मंशानुरूप मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि सभी विकासखंड के कुल 61 ग्राम पंचायतों में ‘‘ग्राम चौपाल’’ ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गॉव की ओर’ का आयोजन किया गया। जिसमें जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
विकास खण्ड अभोली के कुल 11 ग्रामों में प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुर, प्राथमिक विद्यालय नेवादा रोही, विकास खण्ड औराई के कुल 23 ग्रामों में प्राथमिक विद्यालय परिसर इटवा उपरवार, प्राथमिक विद्यालय परिसर पिपरगांव, प्राथमिक विद्यालय परिसर भवानीपुर पूर्वी, प्राथमिक विद्यालय परिसर लालानगर, प्राथमिक विद्यालय परिसर औरंगाबाद, विकास खण्ड भदोही के कुल 13 ग्रामों में प्राथमिक विद्यालय परिसर घसकरी, प्राथमिक विद्यालय उधवा माफी, प्राथमिक विद्यालय सर्रोई, विकास खण्ड डीघ के कुल 05 ग्रामों में प्राथमिक विद्यालय परिसर सोनैचा, विकास खण्ड ज्ञानपुर में कुल 09 ग्रामों में प्राथमिक विद्यालय परिसर परशुराम एन उमरिया, प्राथमिक विद्यालय परिसर कठौता में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों, सचिवों, ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया तथा प्राथमिकता के आधार पर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं में रजिस्टेªशन कर लाभान्वित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गॉव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन समस्त विकास खण्डो के ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम चौपाल की शुरूआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गये कार्याे के निरीक्षण से हुई जिसमें अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा योजना, वरासत, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं जमीनी संबंधी शिकायत, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, आवास, फार्मर रजिस्ट्री कैम्प, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद करके सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाईटो, सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क सम्पर्क मार्ग, गौआश्रम स्थल, एम0डी0एम0, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन आदि विकास योजनाओं का सत्यापन किया गया।
बेसिक विद्यालयों एवं डीबीटी की स्थिति,आयुष्मान आरोग्य मंदिर/ स्वास्थ्य उपकेन्द्र, आंगनबाड़ी भवन आदि का अवलोकन किया गया। जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री, पोषाहार, सिंचाई से सम्बन्धित शिकायत, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े प्राकृतिक एवं आरगैनिक खेती, हर घर नल से जल तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
प्रत्येक विकास खण्ड के लिए नामित अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में आज आये शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर अवगत कराया जाए।



