भदोही। बुधवार, 24.12.2025 को जिला खेल कार्यालय भदोही के तत्वाधान में सांसद खेल स्पर्धा-2025 प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन का आयोजन किया गया। जिसमें भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल एवं बैडमिन्टन के कुल सात खेलों का आयोजन कराया गया। आज के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार बिन्द, सांसद प्रतिनिधि ने फिता काटकर/खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। साथ मौके पर उपस्थित अश्वनी कुमार मिश्रा जी आदि लोग उपस्थित रहें।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का परिणाम-
1-सबजूनियर बालिका-जैवलिन थ्रो प्रथम अंजली द्वितीय श्रृष्टि यादव तृतीय श्रृष्टि राव।
2-सबजूनियर बालिका-डिसकस थ्रो-प्रथम पुजा यादव द्वितीय श्रृष्टि यादव तृतीय श्रृष्टि ।
भारोत्तोलन
1-सबजूनियर बालक-56-के०जी० भार वर्ग-प्रथम-हर्ष राय द्वितीय-रेहान अली।
2 -जूनियर बालक-60-के०जी० भार वर्ग-प्रथम-हिमांशु द्वितीय-आशीष यादव पुत्र श्री संतोष यादव।
3-सबजूनियर बालिका-40-के०जी०-प्रथम-सृष्टि राव द्वितीय-खुशी बिन्द ।
4-सबजूनियर बालिका-48-के०जी०-प्रथम वैष्णवी सिंह द्वितीय-संध्या बिन्द ।
5-जूनियर बालिका-69-के०जी०-प्रथम सानिया राय द्वितीय-सुमन यादव।
6-जूनियर बालिका-77-के०जी०-प्रथम प्रकृति राव द्वितीय-रितू यादव ।
बैडमिन्टन
1-सबजूनियर बालिका प्रथम श्रृष्टि द्वितीय-आकर्षी
2-जूनियर बालिका-प्रथम वैष्णवी द्वितीय ऐश्वी।
3-सीनियर बालिका प्रथम अंशिका सिह द्वितीय दिपांजली सिंह।
4-सीनियर बालक-प्रथम शिवांग मौर्या द्वितीय-अफान
वालीबाल बालक/बालिका
वालीबाल के जूनियर बालिका वर्ग-फाइनल मैच राज एकेडमी, भदोही बनाम अनुराग पब्लिक स्कूल, भदोही के मध्य खेल गया जिसमें राज एकेडमी ने 21-15 से विजयी रही।
वालीबाल सबजूनियर बालिका-फाइनल मैच-स्टेडियम-ए बनाम यू०पी०एस० रजईपुर के मध्य खेला गया जिसमें
स्टेडियम-ए 21-18 विजेता रही।
कल दिनांक 25 दिसम्बर, 2025 को सुशासन दिवस एवं अटल विहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर डा० विनोद कुमार बिन्द सांसद, भदोही के कर कमलों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण किया जायेगा।



