News

प्रतिभागी छात्रो को किया पुरस्कृत

मीरजापुर। प्रतिष्ठित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था साहित्य चेतना समाज गाजीपुर की ओर से नगर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

वरिष्ठ छात्र वर्ग में सेंट मेरी स्कूल के आर्यांश श्रीवास्तव (चित्रकला), सृजन श्रीवास्तव (सामान्य ज्ञान) तथा इनफाइनाइट कोचिंग के समृद्धि श्रीवास्तव (निबंध) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पति त्रिपाठी तथा अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आनन्द अमित तथा अतिथियों का स्वागत बाल कवि विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!