News

बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिण परिसर मे वीर बाल दिवस का आयोजन; पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय द्वारा संयुक्त रूप से परिसर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

मीरजापुर।
26 दिसम्बर 2025 को गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे पुत्रों ने वीरतापूर्वक शहादत प्राप्त की थी। इस महान बलिदान की स्मृति में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार इस दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में राजीव गांधी दक्षिण परिसर (RGSC) एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय द्वारा संयुक्त रूप से परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की वीरता, दृढ़ संकल्प एवं बलिदान को स्मरण करना तथा आज के बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करना था।

राजीव गांधी दक्षिण परिसर के आचार्य प्रभारी डॉ. बी. एम. एन. कुमार एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रो. अमित राज गुप्ता के मार्गदर्शन में गठित समिति द्वारा नए व्याख्यान भवन (न्यू लेक्चर थिएटर बिल्डिंग), राजीव गांधी दक्षिण परिसर के सेमिनार हॉल में विभिन्न प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नारा लेखन प्रतियोगिता – “वीर बाल दिवस एवं युवा” में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा इस दिवस के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की, समभाषण प्रतियोगिता – “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” में कुल 15 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वाद–विवाद प्रतियोगिता “आधुनिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका” मे 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में परिसर के विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से वीर बाल दिवस के महत्व का संदेश दिया गया तथा छात्रों को इस दिवस के प्रति जागरूक किया गया।

वीर बाल दिवस के आयोजन कमेटी में डॉ0 अर्चना महापात्रा, डॉ0 दीपनवीता भट्टाचार्या, डॉ0 जयन्त गोयल, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 कौस्तुभ चटर्जी, डॉ0 रजनी श्रीवास्तव, डॉ0 अभिनव सिंह एवं श्रीमती रश्मी चौरसिया तथा निर्णायक मण्डल में डॉ0 उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ0 आलोक सिंह, डॉ0 विजय कृष्णा एवं डॉ0 रजनी श्रीवास्तव सम्मलित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!