News

सरस्वती विद्या मँदिर मे मनाया वीर बाल दिवस; वीर बालकों ने दिवाल मे चुने जाना स्वीकार किया, पर अपना धर्म नहीं बदला: सच्चिदानंद

मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर नगर की ओर से सरस्वती विद्या मँदिर महंथ शिवाला मे वीर बाल दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सिख शहीदी सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाल स्वयंसेवकों के बीच गुरु गोविंद सिंह जी एवं गुरु पुत्रो के महान बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के राष्ट्र धर्म हेतु समर्पित रहे। उन्होंने अपना पूरा परिवार राष्ट्र के लिये आहुत कर दिया जो सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनके बलिदान से बालकों को अपने राष्ट्र प्रेम हेतु प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब आक्रांत वजीर खान ने 9 वर्षीय साहिबजादा जोरावर सिंह तथा 6 वर्षीय साहिबजादे फतेह सिंह से कहाकि यदि तुम इस्लाम स्वीकार कर लो, तो हम तुम्हें छोड़ देंगे, तो उन वीर बालकों ने कहाकि हम अपने धर्म से नहीं हटेंगे और क्रूर वजीर खान ने उन वीर मासूम बालकों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। दोनो वीर बालक दिवाल मे चुने जाना स्वीकार किया, पर अपना धर्म नहीं बदला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के महान बलिदान की गाथा सुनाई। नगर प्रचारक अंजनी, सह नगर कार्यवाह रितेश, नगर पर्यावरण प्रमुख सोनू दीक्षित सहित विद्यालय के आचार्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!