News

राष्ट्र की मजबूती के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी – प्रो0 विक्रम सिंह

चुनार, मीरजापुर। स्वस्थ रहने के खेल जरूरी है, यह शिक्षा का एक अंग है। यह बातें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चुनार में आयोजित दो दिवसीय खेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ खेल में भी बढ चढ़कर प्रतिभाग करनी चाहिए।समारोह की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ माधवी शुक्ला ने कहा कि खेल में कोई जीतता तो कोई हारता है लेकिन इन दोनों से महत्वपूर्ण है खेल को खेल भावना से खेलना ।

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी देकर किया गया। तत्पश्चात पूर्व वर्ष के चैंपियन छात्र ने मशाल दौड़ से खेल का आगाज किया।पहले दिन के खेल में लंबी कूद छात्र वर्ग में धीरज कुमार प्रथम, करन कुमार दितीय व अजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में शिवानी यादव प्रथम, काजल राय दितीय व अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ दीप नरायन व डॉ रीता मिश्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी अरबिंद कुमार ने की। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!