मीरजापुर। शासन की मन्शानुरूप वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 26 दिसंबर 2025 तक निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप विभिन्न साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अंतर्गत सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के लाइव प्रसारण से शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साहस, सेवा, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सकारात्मक नागरिकता के मूल्यों को सूचित करना था।
अपर जिलाधिकारी द्वारा वीर बाल दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति लोगो लगा का कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, महिला सशक्तिकरण हब से जिला मिशन कोआर्डिनेटर डाॅ मंजू यादव, शालिनी देवी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी पंकज शर्मा, नगीना सिंह एवं बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।



