News

13 इनवायस के माध्यम से 100 एमएल की 4,50,850 कोडीन युक्त सिरप की की गयी सप्लाई; ₹ 25 हजार का इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। शुक्रवार, 27 दिसम्बर को जमालपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 210/25 धारा- 318(4), 338,336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस व 26डी, 29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव पुत्र मनोज कुमार प्रोप्राइटर सिटी मेडिसेल्स स्थित अराजी नं 105 हरिहरपुर मठना पोस्ट व थाना- जमालपुर तहसील चुनार मूल निवासी- गंजख्वाजा जंसो की मड़ई पोस्ट-मुगलसराय चन्दौली पंजीकृत हुआ था।

इसमे 1. M/s Mederon Healthcare, plot No. 454 Ground Floor FIEP at Patparganj Industrials Area Delhi 110092 , SHREE JI ENTERPRISES, S.V. TRADERS, GANESH PHARMA, SHRI SHANTI NATH ENTERPRISES WEST DELHI से लगभग 14 अप्रैल 2025 को तीन इनवायस एवं 20 अप्रैल 2025 एक इनवायस व 09 मई 2025 को एक इनवासय एवं 02 जून 2025 को दो इनवायस व 13 जून 2025 को एक इनवायस एवं 14 जून 2025 को एक इनवायस व 16 जून 2025 को एक इनवायस एवं 20 जून 2025 को तीन इनवायस व 24 जून 2025 को दो इनवायस एवं 26 जून 2025 को 13 इनवायस के माध्यम से कुल 4,50,850 X 100ml Eskuf Cough Syrup (Codeine Phosphate Triprolidine Hydrochloride Syrup-a Habit Forming Shedule H-1 Durg) आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स को सप्लाई किया गया है।

इस सम्बन्ध मे विवेचना से प्रकाश में आया कि आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स मौके पर क्रियाशील नही पाया गया यह तथ्य प्रकाश में आया मौके पर उक्त फर्म दवा का व्यवसाय नहीं पाया गया और न ही किसी प्रकार का मेडिकल स्टोर है। आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स का खाता बैंक आफ महाराष्ट्रा सिगरा/मुगलसराय व ओवरसीज बैंक शाखा मुगलसराय जनपद चन्दौली में पाया गया जिसमें लगभग 15 करोड़ टर्न ओवर हुआ है। आरोपी के फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स को M/s Mederon Healthcare, plot No. 454 Ground Floor FIEP at Patparganj Industrials Area Delhi 110092 , SHREE JI ENTERPRISES 3. S.V. TRADERS, GANESH PHARMA, SHRI SHANTI NATH ENTERPRISES WEST DELHI से भेजे गए माल की बिल, परिवहन में प्रयुक्त हुए वाहनों के नंबर तथा ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए GST डिपार्टमेंट वाराणसी/नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजकर विवरण प्राप्त किया जा रहा है।

 ₹ 25 हजार का इनामियां वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव को आज दिनांक 27.12.2025 को पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में संलिप्तता एवं उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर जीवनाथ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

विवेचना से अन्य अभियुक्तों की संलिप्ता पायी जा रही है जिनके विरुद्ध पतारसी सुरागरसी की जा रही है, साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तारी करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। गिरफ्तारी टीम मे थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!