News

ठिठुरती ठंड भी साईं रक्तवीर योद्धाओं को रक्तदान करने से रोक नहीं पाई

मीरजापुर। शुक्रवार, 27 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री साईं परिवार सेवा संगठन व गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज रतनगंज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ। आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रांगण में आयोजित हुआ। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 15 लोगों ने रक्तदान किया जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का काउंसलिंग किया।

रक्तदान के साथ जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। साईं परिवार के संस्थापक अध्यक्ष शुभम् गुप्ता,गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक रविंदर पाल सिंह गिल ने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्री साईं परिवार के द्वारा श्री गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादो का बलिदान दिवस के रूप में 21 दिसबर से 27 दिसंबर तक चल रहे कम्बल वितरण का समापन श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर किया।

 गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष धर्म पाल सिंह सरना, प्रबन्धक रविंदर पाल सिंह गिल ने सभी रक्तवीर योद्धाओं व श्री साईं परिवार सेवा संगठन का आभार व्यक्त किया ऐसे आगे भी मानव सेवा करने की शुभकामनाएं दी। संस्था अध्यक्ष शुभम् गुप्ता व सचिव विकास मिश्रा ने रक्तदान के फायदे बताए रक्तदान दूसरों के साथ साथ खुद के शरीर के लिए फायदे मंद होता है। 

 संस्था उपाध्यक्ष दुर्गेश बाबू चौरसिया ने प्रथम रक्तदान को लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अमन जायसवाल, करन ग्रेवाल, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा,केशव गुप्ता, बलबीर सिंह, शोभित सोनी, बल्ली कन्नौजिया, जसप्रीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास बीज, जगप्रीत सिंह, उज्ज्वल केशरवानी आदि लोगों ने रक्तदान किया।

 आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रिंसिपल उमा श्रीवास्तव, आकाश चक्रवती, रोहित गुप्ता, राजेश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शुभम् मिश्रा, मनोज गुप्ता लोगो का भरपूर सहयोग रहा। कैम्प को सफल बनाने में ब्लड कलैक्शन एंड ट्रांसपोर्ट वैन की टीम में अमीत पटेल प्रवेश राजभर प्रदीप राजभर ने सहयोग किया.

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!