News

वाजपेई की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य समाज की ओर से वृहद कंबल वितरण एवं समरसता सहभोज का आयोजन
0 500 जरुरतमंदो को ठंड के मौसम मे प्रदान किया कंबल का संबल
0 डिबाए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का भी किया अभिनंदन
मीरजापुर। नगर के बड़ी बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल के मैदान मे वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर नगर मंडल के तत्वावधान मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वृहद कंबल वितरण एवं समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर के जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने किया।

उन्होंने बताया कि आज यह कार्यक्रम राजनीति के अजातशत्रु भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया हैं, जिसमें जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण एवं सभी के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय राज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सचिव जंग बहादुर सिंह एवं सम्मानित अतिथि समाजसेवी ओंकार नाथ बरनवाल जी उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष मीरजापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश को राजनीतिक क्षेत्र में एक दिशा प्रदान की एवं आज पूरा देश उस दिशा में भारतवर्ष के उत्थान में कार्य कर रहा तथा वैश्य समाज हमेशा जनता के सेवा कार्य में लगा रहता हैं, इसके लिए हम सभी वैश्य समाज के आभारी हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जंग बहादुर जी ने कहा प्रधानमंत्री जी ने अटल जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया, इसके लिए सभी देशवासी उनके आभारी हैं।

कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि ओंकार नाथ बरनवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर नगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, महामंत्री शिवम अग्रहरी, उपाध्यक्ष प्रिंस केशरी एवं समस्त नगर कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया ।

संस्था के संरक्षक मनोज जायसवाल ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा हैं और अटल जी भारतवर्ष के सभी जनों के दिल में बसते हैं। उनके ही प्रेरणा से आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं।

जिलाध्यक्ष विवेक बरनवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया एवं सभी के साथ समरसता भोज के अंदर खिचड़ी खाया गया। इस कार्यक्रम की योजना एवं सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने जिला महामंत्री प्रतिक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश केशरी,अमरेश चंद्र पांडेय, सुशील झुनझुनवाला, धर्मेन्द्र गुप्ता, अमित जायसवाल, शेखर जायसवाल, गणेश जी बरनवाल, राजेन्द्र जैन, गोपाल अग्रवाल, रमाशंकर बरनवाल, दिपक अग्रवाल, गौरव बरनवाल, अनूप अग्रहरी, आशू सोनी, निवास बरनवाल, अनूप अग्रहरी, शैलेश अग्रहरी, पवन बरनवाल जी का विशेष योगदान रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!