बरेली। समाजसेवा किस तरह की जाए यह अगर समझना है तो मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से सीखें, उनके कार्यालय से कोई निराश नहीं लौटता है। यह विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने आज श्री सारंग के जन्म दिन पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के बीच कही।
उन्होंने कहा कि उनके पिता जी स्व. कैलाश नारायण सारंग जी कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने अपना समस्त जीवन सामाजिक कार्यों में लगा दिया उन्हीं के रास्ते पर आज विश्वास कैलाश सारंग जी चल रहे हैं। इस अवसर पर उनकी सामाजिक चर्चा के बारे में लोगों ने चर्चा की।
इस अवसर पर डॉक्टर धर्मेंद्र मोहन, डॉक्टर पवन सक्सेना, डॉक्टर धीरज अस्थाना, डॉक्टर आर के वर्मा, डॉक्टर तपन श्रीवास्तव, डॉक्टर ए के निगम, डॉक्टर अंशू अस्थाना उपस्थित थे।
इस अवसर पर विश्वास कैलाश सारंग और उनके पिताजी स्व कैलाश नारायण सारंग जी की बायोग्राफी भी पढ़ी गई।



