News

माघ मेला के दौरान तीर्थयात्रियो की सुविधा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

मीरजापुर। पूर्णिमा पर्व एवं प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के दौरान मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आने वाले तीर्थ यात्रियो एवं मिर्जापुर विन्ध्याचल एवं मिर्जापुर चील्ह आदि के रास्ते प्रयागराज जाने वाले यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व उप पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने आज मिर्जापुर रेलवे स्टेशन, विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन, नटवा तिराहा, अटल चैराहा सहित गैपुरा के रास्ते जिगना के पास मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित पाली बार्डर तक भ्रमण कर मार्गो व प्रमुख चैराहो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व उप पुलिस महानिरीक्षक ने विन्ध्याचल मन्दिर सहित विभिन्न मार्गो का निरीक्षण कर आने वाले दर्शनार्थियो के लिए पार्किंग, पेयजल, शौचालय, घाटो व गलियो में प्रकाश व्यवस्था, अलाव व साफ सफाई की व्यवस्था आदि के दृष्टिगत निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात विन्ध्याचल से जिगना पाली बार्डर तक भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा प्रमुख चैराहो व मार्गो पर यातायात व्यवस्था के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी व उप पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पूर्णिमा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओ को विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो जिसकी जनुपयोगी व्यवस्था व सुरक्षा के लिए निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!