News

केबीपीजी कालेज की छात्रा ने सहेलियो संग विंध्यधाम के गंगा घाटों पर जरूरतमंदो मे बांटे कपडे; कहा- यदि आपके घरों मे हैं निष्प्रयोज्य वस्त्र, तो जिन्हे जरुरत उन तक पहुंचाएं

मीरजापुर।
जिले के कोन ब्लाक अंतर्गत सेमरा खुलुआ निवासी छोटे लाल तिवारी की पुत्री केबीपीजी कॉलेज की छात्रा वर्षा तिवारी ने ठंड के इस मौसम में समाजसेवा की एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की। मानवीय कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं वर्षा तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विंध्याचल धाम के विभिन्न घाटों पर जाकर ज़रूरतमंद एवं गरीब बच्चों को ठंड से बचाव हेतु ऊनी कपड़ों का वितरण अपने सहेलियो के साथ किया, जिससे बच्चों बुजुर्गो के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।

इस सामाजिक सेवा अभियान में स्वाति मौर्या, साक्षी यादव एवं धीरज तिवारी ने सहयोगी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही कुछ विशेष विद्यार्थियों – साक्षी तिवारी, शगुन, रुनझुन, आरुषि एवं नव्या – की सक्रिय सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, निष्ठा और समर्पण भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

स्वाति तिवारी ने बताया कि यह पहल न केवल ठंड से बच्चों बुजुर्गो को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश भी देने का कार्य किया। इस प्रकार का सामाजिक कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। स्वाति ने आम जनमानस से अपील किया कि घरो मे जो भी ऊनी सूती कपडे अनावश्यक रखे हो, सार्वजनिक स्थलो पर ले जाकर जरुरतमंदो मे बांटकर बेसहारो का सहारा बने।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!