मीरजापुर। जिले मे 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह क्रियान्वित किया जा रहा है। इस माह में फोर-ई (इन्फोर्समेन्ट, इन्जीनियरिंग, एजुकेशन एवं इमरजेन्सी केयर) के अन्तर्गत समस्त स्टेक होल्डर विभागों द्वारा अपनी विभागीय कार्य योजनाओं को पूर्ण करते हुये राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को जीरो फेटेलिटी माह के रूप में मनाया जाना है। आज सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने हेतु प्रथम दिवस सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। रैली/पैदल मार्च का शुभारम्भ जिलाधिकारी, कार्यालय से कर भरूहना चैराहा पर समापन किया गया।
सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों को उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, विधायक मझवां सुचिश्मिता मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्यामसुन्दर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखायी गयी।
तत्तपश्चात् कलेक्टेªशट से सरदार पटेल चैराहा भरूहना तक पैदल मार्च किया गया, जिसमें समस्त स्टेक होल्डर विभाग भी सम्मिलित हुये। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय के साथ लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात के समाधान के संबंध में पुलिस विभाग ने कार्य योजना बनाई है, जिसके अनुसार रूट डायवर्जन और कुछ रूट को एकल मार्ग किया गया है।
इसके अतिरिक्त जहां पर कोई तकनीकी समस्या है अथवा साइनेज या रिफ्लेक्टर लगाए जाना है आदि उपाय किया जाना आवश्यक है। सभी ब्लैक स्पाट को चिन्हित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें अपने जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा करें।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, विधायक मझवां सुचिश्मिता मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्यामसुन्दर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी, वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सी0एल0 वर्मा, उदयबीर सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मिर्जापुर, रविकान्त शुक्ल सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), संतोष कुमार सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सत्येन्द्र प्रकाश सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-प्रथम), विजय प्रकाश सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-द्वितीय), महेन्द्र कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, सहायक यात्रीकर अधिकारी (प्रथम) शश, कन्हैया लाल गुप्ता यात्रीकर अधिकारी (द्वितीय), नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अर्चना त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी, वी0के0 पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, पीडब्ल्यूडी, मायाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक, अनिल कुमार वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गुलाब चन्द्र उप जिलाधिकारी, सदर, मड़िहान अनेग सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अमर बहादुर, श्रेत्राधिकारी, सदर, रंजीत तिवारी, यातायात निरीक्षक, अध्यक्ष, ट्रान्सपोर्ट ऐसासियेशन, अध्यक्ष, व्यापार मण्डल, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के प्रशिक्षु जवान उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में यातायात नियमों को बल दिया गया एवं वक्ताओं द्वारा वहाँ उपस्थित लोंगों से अपील किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगें, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगें, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलायेंगें।



