मीरजापुर।
सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने शुक्रवार, ०२ जनवरी २६ को अहरौरा एवं चुनार में खाद्य विभाग के स्थापित क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान केंद्र प्रभारी उपस्थित मिलें।
केंद्र अहरौरा प्रथम ए नवीन मंडी पर १५४ किसानों से ७८५.३२ एमटी, अहरौरा प्रथम ए रानीबाग पर १८८ किसानों से १०६६.० एमटी, अहरौरा प्रथम बी नवीन मंडी पर १३८ किसानों से ७२६.१६ एमटी, अहरौरा प्रथम बी रानीबाग पर १८८ किसानों से १०४४.६४ एमटी, चुनार प्रथम ए पर २२७ किसानों से १२९७ एमटी की खरीद की गई है। जनपद में 25931 किसानों से 141986 एमटी धान का क्रय किया गया है। लगभग 29629 लाख का भुगतान किसानों को किया गया है।
संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीद किया जाए। किसानों से संपर्क करते हुए तेजी से खरीद किया जाए। बढ़ती ठंड को देखते हुए केंद्रों पर किसानों हेतु अलाव की व्यवस्था किए जाए के निर्देश दिए। क्रित धान के सापेक्ष धान का तेजी से प्रेषण मिलों को किये जाने और कस्टम चावल का संप्रदान तेजी से एफसीआई में करने के निर्देश दिए गए। कड़े निर्देश दिए गए किसानों को कोई असुविधा न होने पाए।



