News

महंत डा. योगानंद ने सनातन धर्म और उसके रीति-रिवाज पर बागेश्वर धाम के संत से की वार्ता

मीरजापुर।
नगर के बुधेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरि ने बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात की। यह मुलाकात बागेश्वर में हुई। उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की, लेकिन मुख्य विषय सनातन धर्म और उसके रीति-रिवाज थे।

वे बागेश्वर के संत के निमंत्रण पर वहां गए थे, क्योंकि संत गरीब लड़कियों के विवाह का आयोजन करते हैं। इसलिए उन्होंने डॉ. योगानंद को कार्यक्रम और योजना पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। पिछले वर्ष अर्द्ध कुंभ में व्यस्त होने के कारण डॉ. योगानंद वहां नहीं जा सके थे।

डॉ. योगानंद बुधवार को बुधेनाथ मिर्जापुर स्थित अपने आश्रम से संत बागेश्वर से मिलने के लिए रवाना हुए। वर्तमान में सनातन धर्म विश्वव्यापी चुनौतियों का सामना कर रहा है, चाहे वह बांग्लादेश हो या कनाडा। ऐसे में इन दोनों संतों की मुलाकात का विशेष महत्व है। डॉ. योगानंद 4 जनवरी को अपने आश्रम लौटेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!