News

युवक की हत्या के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

मीरजापुर।
थाना कछवां पर बीते 29 दिसंबर को वादी पंकज कुमार सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी बजहां थाना कछवां ने नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध एकराय होकर घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर वादी के भाई धीरज को जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डा व लोहे के राड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने तथा सीएचसी कछवां से ट्रामा सेंटर रेफर होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी।

तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-250/2025 धारा 115(2), 352, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी तथा घायल की मृत्यु हो जाने के उपरान्त विवेचना के दौरान पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 3 पुलिस टीमों को गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में गठित पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य संकलित करते हुए प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांकः03.01.2026 को प्राइमरी पाठशाला रेलवे स्टेशन भैसा के पास से घटना से सम्बन्धित मुख्य आरोपियों रमेश कुमार सिंह उर्फ बड़का बच्ची व विनोद कुमार सिंह उर्फ करिया पुत्रगण बसन्ता सिंह निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 115(2), 352, 351(2), 103(1), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ से पता चला है कि इनके बीच पैसे की लेन देन का मामला था, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्र0नि0 थाना कछवां, उपनिरीक्षक विनय दूबे, चौ0प्र0 कस्बा कछवां मीरजापुर एवं मुख्य आरक्षी धनंजय राय, मृदुल यादव, पंचम राम व आरक्षी रंजीत सरोज आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!